{"_id":"6a776491bd84defc100b80be","slug":"pilgrims-of-the-sixth-batch-welcomed-in-didihat-upon-their-return-from-the-kailash-parikrama-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145378-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश परिक्रमा कर लौटे छठे दल के यात्रियों का डीडीहाट में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश परिक्रमा कर लौटे छठे दल के यात्रियों का डीडीहाट में स्वागत
Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 08 पीटीएच 13 पी- डीडीहाट पर्यटक आवास गृह में कैलाश यात्रा कर लौटे छठे दल के यात्री। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे छठे दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में निगम कर्मचारियों की ओर से स्वागत किया गया।
निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों को चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में रोपण के लिए पौधे दिए। दोपहर के भोजन के बाद यात्री चौकोड़ी को रवाना हुए। यात्रा दल में 49 यात्री शामिल हैं। यहां दल के कोऑर्डिनेटर साजन कुमार, मनोज कुमार, बलवंत सिंह रावल, बबलू, गौरव पांडे, हर सिंह, ललित, गजेंद्र मौजूद रहे।
उधर नौवें दल के यात्रियों का गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने मेडिकल जांच की। इस दौरान दो यात्री अस्वस्थ मिले जिन्हें दवा दी गई है। यात्री रविवार को आदि कैलाश दर्शन के बाद नाभीढांग में विश्राम करेंगे। सातवें दल के यात्री कैलाश परिक्रमा कर रहे हैं। आठवें दल के यात्री तकलाकोट में हैं। संवाद
.....................
कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल का टनकपुर में आज होगा स्वागत
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें और अंतिम दल के 44 यात्री रविवार शाम टनकपुर पहुंचेंगे। पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) में यात्रियों का उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार तिलक और फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। रात में विश्राम के बाद दल सोमवार सुबह धारचूला के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
पर्यटक आवास गृह के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि दल में 28 पुरुष और 16 महिला यात्री शामिल हैं। यात्रियों में बिहार का एक, दिल्ली के चार, गुजरात के 10, जम्मू-कश्मीर का एक, झारखंड के दो, मध्य प्रदेश के दो, महाराष्ट्र के चार, राजस्थान के पांच, तमिलनाडु के दो, उत्तर प्रदेश के 11, उत्तराखंड का एक और पश्चिम बंगाल का एक यात्री शामिल है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।