सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh to become a smart city, tourism facilities to be expanded

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ बनेगा स्मार्ट सिटी, पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh to become a smart city, tourism facilities to be expanded
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा। यहां सुविधाओं का विस्तार होगा इसका लाभ जनता को मिलेगा। नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तार से यहां से विभिन्न शहरों के लिए विमान उड़ेंगे इससे पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।
Trending Videos

उत्तराखंड के बजट में सरकार ने सीमांत जिले के विकास के लिए यह प्रावधान किया है। इस बजट में पिथौरागढ़ शहर में लग रहे जाम को भी ध्यान में रखा गया है। इसे देखते हुए ट्रिपल टनल बाईपास के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नैनीसैनी से देहरादून के लिए जल्द विमान सेवा शुरू होने की इस बजट ने उम्मीद जगाई है। ऐसा इसलिए कि सीएम ने कहा है कि नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार से यहां ने विभिन्न शहरों के लिए बड़े विमान उड़ान भरेंगे। खासकर देहरादून रूट पर विमान सेवा शुरू होगी। बजट को लेकर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
किसी ने इस बजट को सराहा है तो किसी ने कहा कि इसमें महंगाई के कम होने की उम्मीद को झटका लगा है। खासकर महिलाओं ने कहा कि बजट में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में नहीं रखा गया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह बजट उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरा है। इससे सीमांत जिले का विकास होगा तो यहां पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी। पेश है बजट को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया।
--
बोले लोग
बजट में व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए जो नहीं हुआ है। व्यापारियों के हितों को भी बजट में ध्यान में रखना चाहिए था। - राजेंद्र जोशी, व्यापारी, सिल्थाम
---------------
रोजमर्रा की चीजें सस्ती होनी चाहिए थी ताकि आम लोगों का घर आसानी से चल सके। रसोई सिलिंडर सहित दल, चावल आदि दैनिक जरूरत की वस्तुएं महंगी होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। बड़े सपने दिखाने से कोई फायदा नहीं है। - कमला ओझा, पिथौरागढ़
-------------
बेरोजगारों के रोजगार की बात बजट में होनी चाहिए। प्रदेश के बजट में रोजगार की बात हो रही है। उम्मीद है कि बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्राविधान अधिक होना चाहिए था। - प्रगृति गुप्ता, पिथौरागढ़
-
बजट ऐसा होना चाहिए जो हर वर्ग को राहत दे। इस बजट में यह गायब है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे आम मुद्ददों की बात इसमें नहीं की गई है। आम जनता को बड़े दावे और वादों से कोई लेना-देना नहीं है। - मोहन चंद्र भट्ट, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed