{"_id":"69afc8d016b062fc800c0685","slug":"video-ex-servicemen-continue-protest-for-22nd-day-in-pithoragarh-against-shifting-of-environment-battalion-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के खिलाफ पूर्व सैनिक 22वें दिन भी धरने पर डटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के खिलाफ पूर्व सैनिक 22वें दिन भी धरने पर डटे रहे
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के खिलाफ पूर्व सैनिक 22वें दिन भी धरने पर डटे रहे। सरकार के इस निर्णय के विरोध में देश के लिए चार युद्ध लड़ चुके सेवानिवृत मेजर त्रिलोक सिंह भी 85 वर्ष की उम्र में धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को पूर्व सैनिक विरोधी और जन विरोधी करार दिया।कलक्ट्रेट के बाहर पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सोमवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार अपने को सैनिक हितैषी बताते हुए थकती नहीं है। इससे उलट जनहित से जुड़े मामले पर पूर्व सैनिक आज घर-परिवार छोड़कर कई दिन से धरना दे रहे हैं। उनकी बातों को सुनने कोई नहीं पहुंचा है। कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि उनकी आवाज को अनसुना करते रहेंगे तो समय आने पर इसका जवाब उन्हें दिया जाएगा। झौलखेत, वड्डा से धरना देने पहुंचे चार युद्ध लड़ चुके रिटा. मेजर त्रिलोक सिंह ने सरकार के हठधर्मी रवैये को पर्यावरण और आने वाले भविष्य के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। धरने पर भगवान सिंह वल्दिया,राजेंद्र सिंह जोरा, आनंद सिंह चौहान, केदार सिंह, पूरन जोशी, महेश शाही, गिरधर सिंह, प्रह्लाद सिंह, जगदीश भट्ट, विक्रम सिंह समेत अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।