{"_id":"69afc8d755812b744d001c5b","slug":"video-people-expressed-anger-over-the-deteriorating-law-and-order-situation-in-munsyari-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में कानून व्यवस्था की बदहाली पर लोगों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में कानून व्यवस्था की बदहाली पर लोगों का गुस्सा फूटा
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 PM IST
Link Copied
पर्यटन नगरी मुनस्यारी में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आए दिन सामने आ रही चोरी और हत्या की घटनाओं से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की तरफ से आयोजित गोष्ठी में लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चोरी और हत्या की घटनाओं की खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कानून व्यवस्था की मजबूती के सिर्फ हवाई दावे हो रहे हैं। डीएम और एसपी के निर्देश पर सोमवार को कोतवाली में में आयोजित गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उप जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन तिवारी और सीओ केएस रावत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में लोगों ने तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में हुई चोरी की एक भी घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग हत्याओं के मामलों में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सड़कों पर बेखौफ दौड़ते ओवरलोड वाहन और बाइक दौड़ाते नाबालिगों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है। पर्यटन नगरी में कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना चिंता का विषय है। सभी ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द चोरी और हत्या की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। सीओ रावत ने एक हफ्ते में हालातों में बदलाव का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमईया, गौरव जसवाल, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, केदार मर्तोलिया, हुकुम चिराल, पूरन पांडे, विनोद पांगती समेत विभिन्न संगठनों के लोग और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।