{"_id":"69af0375a252b296bd072736","slug":"the-internal-roads-of-pithoragarh-city-are-in-bad-condition-dirty-water-is-flowing-on-the-roads-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139122-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के आंतरिक मार्ग बदहाल, रास्तों पर बह रहा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के आंतरिक मार्ग बदहाल, रास्तों पर बह रहा है गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम बनने के बाद सीमांत जिले के निवासियों को बेहतर सुविधाओं की जो उम्मीद थी वह अब दम तोड़ती नजर आ रही है। शहर के आंतरिक मार्गों की हालत इतनी खस्ता है कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी और धंसी हुई टाइलें निगम प्रशासन के विकास कार्यों की हकीकत बयां कर रही हैं।
संवाद टीम की पड़ताल में सामने आया कि जीआईसी सड़क से विवेकानंद वार्ड, सेरा और खड़कोट को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग पूरी तरह बदहाल हैं। कुछ समय पूर्व बिछाई गई रंगीन टाइलें कई जगह धंस गई हैं जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं। एंचोली में भी सड़क की दुर्दशा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर की नालियों और पेयजल लाइनों के लीकेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे फिसलन पैदा हो गई है। इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों स्कूली छात्र और दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।
पानी की बर्बादी और प्रशासन की अनदेखी
शहर में एक ओर पेयजल संकट बना रहता है वहीं दूसरी ओर लीकेज लाइनों से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर सड़कों पर बह रहा है। इस बर्बादी को रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिससे जनता में भारी रोष है।
कोट
नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने बताया कि विवेकानंद, खड़कोट, बजेटी और कुमौड़ वार्ड में सीवर लाइन बिछाने के लिए छह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद वार्ड में अगले हफ्ते से सीवर लाइन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लाइन बिछने का काम पूरा होते ही इन सभी आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण किया जाएगा।
Trending Videos