{"_id":"693862ea6912d67fee08dea5","slug":"ramlila-concludes-with-shri-rams-departure-to-vaikuntha-dham-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135689-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: श्री राम के बैकुंठ धाम गमन के साथ रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: श्री राम के बैकुंठ धाम गमन के साथ रामलीला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के लोहाथल में रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़) । श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल की ओर से रामलीला के अंतिम दिन श्री राम का बैकुंठ धाम प्रस्थान करने तक का मंचन किया गया।
राम की ओर से छोड़े गए अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को लव-कुश बांध देते हैं। बाद में राम यज्ञ के घोड़े को छुड़ाने के लिए युद्ध भूमि में आते हैं। ऋषि वाल्मीकि राम को युद्ध करने से रोकते हैं। श्री राम से परिचय के बाद लव-कुश यज्ञ के घोड़े को वापस कर देते हैं। दोनों भाई अवध वासियों को रामायण पाठ सुनाते हैं। यहां से लेकर मां सीता के धरती की गोद में समाने और राम की ओर से लक्ष्मण का परित्याग करने तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों की आंखें भी नम हो गई। लव-कुश के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। संचालन लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विमला आर्या, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आर्या रहे। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, संतोष कार्की, मनोज कार्की, पप्पू कार्की, चंदन कार्की, हीरा कार्की, ललित जोशी समेत दर्शक मौजूद रहे।
Trending Videos