{"_id":"6a776306d421b1850c0b943e","slug":"seven-women-from-boragoth-have-embarked-on-a-new-self-employment-venture-involving-a-food-van-and-a-restaurant-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-142878-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोरागोठ की सात महिलाओं ने फूड वैन और रेंस्टोरेंट से की स्वरोजगार की नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोरागोठ की सात महिलाओं ने फूड वैन और रेंस्टोरेंट से की स्वरोजगार की नई शुरुआत
Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के बोरागोठ में संचालित आशा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सात महिलाओं ने स्वरोजगार की नई शुरुआत की है। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत समूह की महिलाओं के लिए सचल फूड वैन और रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ दायित्वधारी हेमा जोशी और किरन देवी ने किया।
फूड वैन के संचालन से आशा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वैन के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने कहा कि इस तरह के सामूहिक कारोबार से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित होंगी। आशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीना देवी ने ग्रामोत्थान परियोजना का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फूड वैन के माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक ने महिलाओं को फूड वैन का नियमित संचालन और रखरखाव सही तरीके से करने की जानकारी दी। वहीं, सहायक प्रबंधक सुमित कुमार ने आय-व्यय का हिसाब रखने और आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने के बारे में बताया।