सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Jauljibi road connected to China border in final stage

Pithoragarh News: चीन सीमा से जुड़ी टनकपुर-जौलजीबी सड़क अंतिम चरण में

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Jauljibi road connected to China border in final stage
वर्तमान में बदहाल टनकपुर-जौलजीबी सड़क। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन सीमा से जुड़ी टनकपुर-जौलजीबी सड़क का कार्य अंतिम चरण में है। झूलाघाट से जौलजीबी तक सड़क का कार्य जून में पूरा हो जाएगा। वर्तमान में विभाग की ओर से दुर्गम चट्टानों को काटने का कार्य कराया जा रहा है।
Trending Videos


बता दें कि टनकपुर से रूपाली गाड़ तक 55 किलोमीटर का कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क पर अभी तीन पुल बनने हैं जिनका कार्य तेजी से चल रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि झूलाघाट से जौलजीबी तक 23 करोड़ की लागत से 27 किलोमीटर सड़क का कार्य तेजी से चल रहा है। यह सड़क पहले लोनिवि के पास थी। अब सड़क का अपग्रेडेशन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झूलाघाट से जौलजीबी तक पांच पुल बनने हैं। इनमें से चार छोटे और एक बड़ा पुल बनना है। इनके टेंडर हो गए हैं। कॉज-वे का कार्य भी किया जाना है। जून तक सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा। वर्तमान में सड़क पर यातायात तो जारी है लेकिन यह काफी बदहाल है। ड्योड़ा के बीडीसी त्रिलोक सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान राम सिंह ने बताया कि लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

--
इन गांवों को होगा फायदा

टनकपुर-जौलजीबी सड़क बनने से काली नदी किनारे लगे गांवों को फायदा होगा। अभी यह गांव उपेक्षित हैं। सड़क बनने से रणुवा, द्वालीसेरा, घिंघरानी, जमतड़ी, सुनखोली, तीतरी, बगड़ीहाट, जोग्यूड़ा समेत 12 गांवों को सुविधा होगी। इसके अलावा काली नदी किनारे लगे गांवों को पर्यटन सुविधा भी मिलेगी। सड़क बनने से सामरिक महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed