Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Anganwadi workers and Bhojanmata protested in Pithoragarh, demanding an honorarium of 18,000 rupees and declaring them state employees
{"_id":"698edd0074dc734228069711","slug":"video-anganwadi-workers-and-bhojanmata-protested-in-pithoragarh-demanding-an-honorarium-of-18000-rupees-and-declaring-them-state-employees-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाता, 18 हजार मानदेय देने और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाता, 18 हजार मानदेय देने और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाताओं ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि सरकार लगातार हमारे हितों की अनदेखी कर रही है इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाताएं नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। यहां से सभी ने नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, आंनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाने, 46 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने, सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं भोजनमाताओं ने कहा कि वे लंबे समय से 18 हजार मानदेय, पीएफ, ईएसआई लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद पांच लाख आर्थिक सहायता देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में उन्हें मिड डे मील तैयार करने के लिए रखा गया है। इससे उलट हमसे शौचालयों की सफाई कराई जा रही है। सभी ने कहा कि अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही मांगें नहीं मानी गईं तो वे कार्य बहिष्कार शुरू कर आंदोलन शुरू कर देंगी। प्रदर्शन करने वालों में जानकी भंडारी, दीपा पांडे, रेनू भंडारी, सरोज कापड़ी, ममता देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, कमला पंत, जानकी पंत सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाता शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।