{"_id":"698ee3ca5ae6527b5704cc8a","slug":"video-exam-festival-held-at-ggic-you-ask-we-tell-you-the-program-dm-gives-tips-for-success-in-pithoragarh-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: जीजीआईसी में हुआ परीक्षा उत्सव आप पूछें, हम बताएं कार्यक्रम, डीएम ने दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: जीजीआईसी में हुआ परीक्षा उत्सव आप पूछें, हम बताएं कार्यक्रम, डीएम ने दिए सफलता के टिप्स
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:11 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ के गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित आप पूछें, हम बताएं परीक्षा उत्सव में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षा के बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। परीक्षा उत्सव का आयोजन न केवल पढ़ाई और तैयारी का अवसर है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल को निखारने का भी समय है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करते समय डर, संकोच को अपने मार्ग में आने न दें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएं। जो छात्र अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे, वही अपने जीवन में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, यह आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षा भी है। इस दौरान शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डायट के प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक ने परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के कई टिप्स दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत एवं डायट प्राचार्य भास्करानंद पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में तनाव से दूर रहना आवश्यक है। इस मौके पर एआरटीओ शिवांश कांडपाल, राजेंद्र खाती, हेम चंद्र जोशी, दिलीप कुमार, चिंतामणि जोशी, रमेश जोशी, चंद्रा पांडेय प्रधानाचार्य हंसा धामी, शहजादी गोशिया समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।