{"_id":"698ee3c4841e3f566b0bb2c5","slug":"video-the-meeting-of-manas-khand-mama-committee-was-held-under-the-chairmanship-of-dm-in-pithoragarh-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: मानसखंड मंदिर माला का विस्तार, जिले के चार नए मंदिरों को शामिल किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: मानसखंड मंदिर माला का विस्तार, जिले के चार नए मंदिरों को शामिल किया गया
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:11 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पूर्व में हाटकालिका और पाताल भुवनेश्वर मंदिर मानसखंड मंदिर मिशन माला में शामिल थे। अब जिले के चार अन्य मंदिरों को इसमें शामिल किया गया। कोटगाड़ी, नाग, मोस्टमानू और थलकेदार मंदिर का भी अब मानसखंड मिशन मंदिर मिशन माला के तहत विस्तारीकरण होगा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मानस खंड मंदिर माला समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि कुमाऊं की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि कोटगाड़ी, नाग, मोस्टमानू और थलकेदार को भी दूसरे चरण में मानसखंड मंदिर मिशन माला में शामिल किया गया है। वहीं उन्होंने पहले चरण में मानसखंड मंदिर मिशन माला में शामिल हाट कालिका धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, भीड़ नियंत्रण प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं संपर्क मार्गों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल की गुणवत्ता की जांच कर समय पर पूर्ण करने तथा यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने को कहा। महाकाली मंदिर समिति की ओर से मंदिर के समीप अतिरिक्त पार्किंग की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाताल भुवनेश्वर में परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। मंदिर समिति अध्यक्ष ने प्रवेश और निकास बढ़ाने, अतिरिक्त शौचालय निर्माण, पार्किंग सुविधा का विस्तार, ऑक्सीजन प्लांट स्थापना एवं एलोपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सक की तैनाती की मांग की। बैठक में हाटकालिका मंदिर समिति अध्यक्ष हरगोविंद रावल, मोस्टमानू मेला समिति अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ललित पंत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।