{"_id":"698ef8e987b3b5a8de03509d","slug":"video-congress-roared-against-the-government-saying-the-assembly-session-was-merely-a-formality-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, कहा विधानसभा सत्र के नाम पर हो रही है खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, कहा विधानसभा सत्र के नाम पर हो रही है खानापूर्ति
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:41 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में विधानसभा सत्र में विपक्षी विधायकों को प्रश्न पूछने के लिए पर्याप्त समय ने देने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र जनता की समस्याओं को रखने और सुनने का मंच है। सरकार सत्र के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और मनमानी कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में हर विधायक अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को रखता है। हैरानी है कि भाजपा सरकार विपक्षी विधायकों को बोलने का मौका ही नहीं देती। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज तक के विधानसभा सत्र निर्धारित समयावधि से पूर्व ही खत्म कर दिए गए। अब बजट सत्र होना है। इसमें विपक्षी विधायकों को बोलने का पूरा मौका मिलना चाहिए ताकि वे अपनी जनता के दुख-दर्द को सरकार के समक्ष साझा कर सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बजट सत्र के दौरान शून्य काल में प्रश्न पूछे जाने के लिए पर्याप्त समय देने, यूपी के विवादित नियमों को बदलने, प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग पर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बजट सत्र में विपक्षी विधायकों को बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, नगर अध्यक्ष निशीद उप्रेती, मनु ठाकुराठी, राहुल लुंठी, नितिन सागर, दीपक लुंठी, कोमल शाही, राजेंद्र भट्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।