{"_id":"698264229fa88cd2b10812ca","slug":"air-and-road-traffic-affected-due-to-fog-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893887-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच सड़कों पर धीमी गति से चलता यातायात: संवाद
विज्ञापन
सुबह के वक्त छाए कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुए। सुबह के वक्त दृश्यता (विजिबिलिटी) गिरकर मात्र 100 मीटर तक पहुंच गई। जिससे विभिन्न शहरों से देहरादून आने वाली कुल पांच उड़ानें आसमान में गोल चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पहुंची।
फाल्गुन माह शुरू हो चुका है। लेकिन मौसम माघ जैसा बना हुआ है। वसंत ऋतु के आगमन के समय पिछले कई दिनों से सुबह के वक्त हल्का कोहरा छा रहा है। लेकिन मंगलवार के दिन सुबह तड़के अचानक से क्षेत्र में घना कोहरा छाने से जनजीवन और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
इंडिगो की अहमदाबाद वाली उड़ान सुबह 7:55 के स्थान पर करीब ढाई घंटे की देरी से एयरपोर्ट से दूर आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद 10:25 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो भुवनेश्वर सुबह 8:25 के स्थान पर 10:13 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
इंडिगो दिल्ली नौ बजे के स्थान पर दो घंटे की अधिक देरी से 11:13 बजे पहुंची। इंडिगो जयपुर पौने दस के स्थान पर 11:38 बजे और एअर इंडिया मुंबई 9:55 के स्थान पर साढे ग्यारह बजे एयरपोर्ट पहुंची। ये सभी उड़ानें एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर मौसम साफ होने के इंतजार में आसमान में चक्कर काटती रही।
एयरपोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ही ये सभी उड़ानें एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने सुबह साढे पांच बजे, सात बजे और साढे आठ बजे विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की। सड़कों पर सुबह के वक्त वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी घने कोहरे की बीच स्कूल जाना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ होने पर तेज धूप निकली।
-- -
कोहरे के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट
कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
Trending Videos