{"_id":"69826370e0e34a871f0f456d","slug":"tips-to-become-a-successful-doctor-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893886-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कामयाब डाॅक्टर बनने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कामयाब डाॅक्टर बनने के टिप्स दिए
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
11-एम्स में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ एवं एम्स छात्र-छात्राए।स्रोत-एम्स
विज्ञापन
एम्स में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल के छात्रों को डाॅक्टरी पेशे के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया गया। एम्स के पीजी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्रेरणादायक इंडक्शन सेरेमनी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) लखनऊ के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने छात्रों के साथ सफलता के लिए 10 मंत्र साझा किए। उन्होंने कामयाब डाॅक्टर बनने के लिए विभिन्न टिप्स दिए। कहा कि खुद से मुकाबला करें और पेशे में अनुशासन, योग्यता एवं ईमानदारी बनाए रखें।
एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि डाॅक्टरी पेशे से समाज की सेवा करने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि रोगियों की सेवा से जुड़े इस पेशे के प्रति संकल्पित होने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियां समझनी होंगी।
संस्थान के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर ने कहा कि एक अच्छा डाॅक्टर दया भाव से पेश आते हुए रोगियों की सेवा करना अपना प्रमुख धर्म मानता है। इस अवसर पर डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डीन प्रो. मीनाक्षी धर, प्रो. शैलेन्द्र हांडू, प्रोबी सत्या श्री, प्रो. लतिका मोहन, प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. संजीव कुमार मित्तल, डॉ. वंदना ढींगरा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos