{"_id":"6982646f4356c832be08c005","slug":"youth-congress-workers-staged-a-protest-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893888-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला गेट पर प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला पर टेंडर प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के माध्यम से टिहरी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने दस दिन के अंदर टेंडर निरस्त नहीं करने पर पालिका कार्यालय के बाहर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला कार्यालय के गेट पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि पालिका की ओर से एक वर्ष में दो टेंडर किए गए थे। पहला पार्किंग का टेंडर था, जिसमें तकनीकी समिति में दो निविदादाता पास होने पर निविदा समिति की ओर से संस्तुति की गई थी।
आरोप है कि पालिका अध्यक्ष की ओर से अपने चहेतों को टेंडर न मिलने के कारण इस निविदा को निरस्त किया गया। पालिका की ओर से जनवरी 2026 में निर्माण कार्य की निविदा खोली गई, जिसमें निविदा समिति की ओर से दो तकनीकी निविदादाता के पास होने की संस्तुति की गई। उस निविदा में भी मिलीभगत के चलते पसंदीदा ठेकेदार को निविदा में आने पर निविदा को स्वीकृत किया गया, जबकि इसमें पूर्व सभासद की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
पालिका की ओर से एक टेंडर में निविदादाताओं की ओर से केवल एक फोटो न लगने के कारण निविदा को निरस्त किया गया है, जबकि निविदा समिति की ओर से उक्त दस्तावेज, फोटो लगाए जाने के लिए निविदादाताओं को समय दिया जा सकता था। उन्होंने पालिका की ओर से जारी टेंडर को निरस्त करने और इसमें पारदर्शिता की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद अनुराग पयाल, जीतपाल, अजय पुंडीर, शुभम त्रिपाठी, विजय नेगी, दीपक राणा, नितिन नेगी, हिमांशु जाटव आदि शामिल रहे।
-- -
कोट
पालिका की ओर से किए गए टेंडर नियमानुसार हुए हैं। कुछ लोगों ने इसमें आपत्ति दर्ज की है। इसके लिए उच्चाधिकारियों के स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। - अंकिता जोशी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला
Trending Videos