{"_id":"698262ee4ae115f21b0dbb6e","slug":"preeti-murder-case-murder-accused-sent-to-jail-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893885-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति हत्याकांड : हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीति हत्याकांड : हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा प्रेमिका के हत्यारोपी सुरेश को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एम्स के समीप झाड़ियों से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
बीते 31 जनवरी रात करीब पौने 10 बजे सुरेश गुप्ता निवासी हरिद्वार हाल निवासी वीरभद्र मार्ग ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रीति आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में सेवावीर के तौर पर तैनात थी और शिवाजी नगर में किराये के कमरे में रहती थी।
प्रीति का 9 साल का बेटा अपने नाना के साथ रहता था। सुरेश को पुलिस ने सोमवार दोपहर सहारनपुर के छुटमलपुर से गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी के दौरान सुरेश से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर पाई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने एम्स के समीप झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया, जिसे सुरेश ने दो माह पूर्व लक्सर से खरीदा था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी सुरेश को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सुरेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos