सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   52 transformers installed among the population will be safe

Roorkee News: आबादी के बीच लगे 52 ट्रांसफार्मर होंगे सुरक्षित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
52 transformers installed among the population will be safe
विज्ञापन
गर्मियों में बढ़ते बिजली लोड के कारण ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए ऊर्जा निगम ने आबादी के बीच स्थापित ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया है। रुड़की विद्युत वितरण मंडल क्षेत्र में लगे 52 संवेदनशील ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाल लगाया जाएगा ताकि किसी हादसे की आशंका को कम किया जा सके। निगम इस कार्य पर करीब 15 लाख रुपये खर्च करेगा।




रुड़की विद्युत वितरण मंडल में वर्तमान में 16 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर संचालित हैं। इनमें से कई घनी आबादी और बाजार क्षेत्रों में लगे हुए हैं। गर्मियों में अत्यधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होकर आग पकड़ लेते हैं जिससे आसपास के लोगों और संपत्ति को खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए निगम ने ऐसे 52 ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया है जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत जाली लगाई जाएगी और उचित दूरी बनाए रखने संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे आम लोगों खासकर बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सिविल लाइंस निवासी उपभोक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि कई जगह ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos




निगम का यह कदम सराहनीय है। वहीं रामनगर निवासी श्वेता ने बताया कि गर्मियों में ट्रांसफार्मरों से चिंगारी निकलने की घटनाएं होती रहती हैं। सुरक्षा जाल लगने से लोगों को राहत मिलेगी। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा प्राथमिकता है। चिह्नित सभी ट्रांसफार्मरों पर चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा जाल और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed