सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Victim did not receive the amount of Rs 1.77 crore defrauded online

Roorkee News: पीड़ित को नहीं मिली 1.77 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की रकम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Victim did not receive the amount of Rs 1.77 crore defrauded online
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम खेलने से एक युवक की एक करोड़ से अधिक की ठगी की रकम कई माह बीतने के बाद भी वापस नहीं मिल पाई है। ऐसे में पीड़ित युवक को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos




इकबालपुर क्षेत्र के अभिमन्यु ने देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर बताया था कि उसने प्ले स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड कर जनवरी 2025 में ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था। इसमें रकम को दोगुना बनाने का भरोसा दिया गया था। बाद में एप बंद हो गया तो उसने जून में दूसरा एप डाउनलोड कर उस पर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एप भी बंद हो गया। खेल के दौरान परिवार के खातों से यूपीआई के जरिये 1.77 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई लेकिन न तो लाभ मिला और न ही मूल राशि वापस हुई। इस ऑनलाइन गेम प्रकरण में यह धनराशि आज तक भी पीड़ित को नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल उच्च स्तर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed