सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A report has been filed against the car driver for hitting a roadways bus while drunk

Roorkee News: नशे में रोडवेज बस को टक्कर मारने पर कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the car driver for hitting a roadways bus while drunk
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार और बस में आग लग गई थी। आरोप है कि कार में सवार लोगों ने नशे की हालत में बस को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




एक मार्च की रात करीब 11:15 बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की बस देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस को चालक उस्मान और परिचालक संचालित कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जब बस मंगलौर महाविद्यालय के पास पहुंची तभी मंगलौर की ओर से आ रही एक कार बस से जा टकराई। तहरीर के अनुसार कार में सवार सभी व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में थे। टक्कर लगते ही कार में भीषण आग लग गई जिसने तुरंत बस को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर कार सवार मौके से उतरकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में बलवंत सिंह निवासी सहारनपुर ने कार स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed