सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash at brick kiln, six injured including women

Roorkee News: ईंट-भट्ठे पर खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत छह घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash at brick kiln, six injured including women
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंटें चलीं। संघर्ष में महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं।
Trending Videos



इसमें प्रथम पक्ष से मुस्कान, लियाकत और आमना और दूसरे पक्ष से महबूब, सानिया व शबनम को चोट लगी है। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमपुर गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो परिवारों के बीच सुबह 11 बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर टूट पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो चुके थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed