{"_id":"69a717ae1ede3d614f0a8a70","slug":"farmer-who-went-to-the-field-died-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-914020-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला गांव में गेहूं की फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले शव घर ले आए लेकिन बाद में हत्या की आशंका होने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।
खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी 47 वर्षीय गौतम पुत्र मुरली रोजमर्रा की तरह सोमवार की शाम को भी खेत में गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह रोजाना की तरह घर नहीं पहुंचा। इसपर उसका बेटा पड़ोस के एक बच्चे को लेकर खेत पर गए तो उन्होंने गौतम को आवाज लगाई। गौतम खेत में पड़ा हुआ था। आवाज लगाने पर उसके न उठने पर उन्होंने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद परिवार के लोग शव को उठाकर घर ले गए और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि इस बीच जब अंतिम संस्कार करने से पहले उन्हें परंपरा के अनुसार नहलाया जा रहा था तो उनके पैर व गले पर कुछ निशान थे। इसपर परिवार वालों को शक हुआ कि गौतम की हत्या की गई है। उन्होंने इसकी जानकारी खानपुर थाना पुलिस को दी।
खानपुर कोतवाली के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि खानपुर थाना पुलिस को मंगलवार सुबह दल्लावाला गांव से फोन कर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने दरोगा विजेंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को रवाना किया। उधर खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली नें बताया कि दल्लावाला गांव के किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने की जानकारी मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X