सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protected animals recovered from loader, one dead

Roorkee News: लोडर से संरक्षित पशु बरामद, एक की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Protected animals recovered from loader, one dead
विज्ञापन

Trending Videos
दाबकी खेड़ा यूपी बॉर्डर से लोडर वाहन में सात गोवंश को भरकर ले जा रहे लोगों को सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। खुद की जान बचाने के लिए लोडर का चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक पशु मृत मिला है। बाकी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि मंगलवार सुबह हिंदू संगठन के पवन भगवा, राहुल, पीयूष कौशिक, हिमांशु, राजन चौधरी, राहुल और सौरभ गुर्जर आदि ने जानकारी देकर बताया कि थाना क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव के पास उन्होंने सात गोवंशीय पशु से लदे वाहन को पकड़ लिया है। इसमें बेतरतीब तरीके से छोटे वाहन में सात पशुओं को ठूंसकर भरा गया था। इसमें एक गोवंश की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के अनेक लोग मौके पर आ गए और गाड़ी को लेकर थाने पहुंच गए। वहां पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि गाड़ी में गाय व बछड़े सहित सात गोवंश लदे थे। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि पुलिस की ओर से त्योहार के मद्देनजर पूरी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed