{"_id":"69a717f0ae6720c025072661","slug":"two-luxury-cars-were-stolen-by-fraud-without-even-paying-rent-roorkee-news-c-5-1-drn1027-914028-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: धोखाधड़ी कर हड़प ली दो लग्जरी कारें, किराया भी नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: धोखाधड़ी कर हड़प ली दो लग्जरी कारें, किराया भी नहीं दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक महिला के साथ स्कूल के नाम पर धोखाधड़ी कर दो लग्जरी कारें हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलियर निवासी बबली पत्नी अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अगस्त 2025 की रात उनके परिचित कारी फेजूदीन निवासी नजीबाबाद अपने दो अन्य साथियों व एक महिला के साथ उनके घर पहुंचे। साथ आए लोगों ने खुद को एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक और प्रधानाचार्य बताते हुए कहा कि उनके विद्यालय को दो वाहनों की आवश्यकता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि वह अपनी दोनों कारें किराये पर दे दें तो समय से भुगतान किया जाएगा। आपसी जान-पहचान और आरोपियों के बताए पद पर विश्वास करते हुए महिला ने अपनी दोनों लग्जरी कारें उन्हें सौंप दीं। आरोप है कि एक माह का किराया देने के बाद आरोपियों की नीयत बदल गई। इसके बाद न तो किराया दिया गया और न ही वाहन वापस किए गए।
जब भी उसने बकाया किराये की मांग की तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार संपर्क करने पर कभी दिल्ली तो कभी मुंबई में होने का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे। जब उसने नजीबाबाद स्थित उनके घर पहुंची तो वहां भी कोई नहीं मिला। उसे आशंका है कि उसके वाहनों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
महिला ने पुलिस से वाहन बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कारी फेजूदीन, वसीम अकरम, शाहना परवीन और शाहनवाज निवासी नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X