सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man jumped into the Ganga canal, police rescued him

Roorkee News: गंगनहर में कूदा युवक, पुलिस ने बचाया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the Ganga canal, police rescued him
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के एक युवक की ओर से गंगनहर में कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Trending Videos


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सोनू का बृहस्पतिवार देर शाम अपने परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। घर से नाराज होकर सोनू सीधे गंगनहर की ओर निकल गया। नहर किनारे पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को फोन किया और नहर में कूदकर जान देने की बात कही। फोन पर आत्महत्या की बात सुनकर सोनू की पत्नी ने बिना देर किए 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जैसे ही सोनू ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा। उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे सोनू को गंगनहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गंगनहर में डूब रहे सोनू को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद युवक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed