सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anti-rabies injections run out at the Civil Hospital

Roorkee News: सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies injections run out at the Civil Hospital
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी के कारण शुक्रवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे 50 से अधिक मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल सका जिसके कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
Trending Videos




दरअसल, शहर और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को दर्द और खर्च दोनों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर को एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने से मरीजों को निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे मरीज रामप्रसाद ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद वे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल आए थे लेकिन यहां इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहां उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दाम में खरीदकर लगवाना पड़ा। निशुल्क इलाज के लिए गरीब और जरूरतमंद मरीज सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में इंजेक्शन उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। सिविल अस्पताल के फार्मेसी अधिकारी रवि धामा ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक फिलहाल समाप्त हो गया है। रोशनाबाद से 50 एआरवी को मंगाया गया है ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि देहरादून से नई खेप अस्पताल पहुंचने में करीब सप्ताह भर का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed