सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered in the case of death of a youth in a road accident

Roorkee News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case registered in the case of death of a youth in a road accident
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में आरोपी बाइक सवार को भी चोट आई थी। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos




21 फरवरी को लक्सर-रुड़की मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीनों बाइक सवार घायल हो गए थे। इनमें एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र निवासी विकास सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुर्घटना वाले दिन उनका भाई अर्जुन सैनी अपने साथी आकाश सैनी के साथ बाइक पर शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह भी उनके पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वह बहादरपुर रेलवे फाटक से मुटकाबाद गांव की ओर पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उनके भाई अर्जुन को मृत घोषित कर दिया था। आकाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। भाई के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed