{"_id":"69db88ca8687314e170ea0d2","slug":"demands-raised-for-creation-of-new-posts-and-restoration-of-old-pension-schemes-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-153632-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नए पदों का सृजन और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नए पदों का सृजन और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर में भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
लक्सर। भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। अधिवेशन में निकायों में जनसंख्या के अनुपात में नए पद सृजित किए जाने, पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने और कर्मचारियों को केंद्र के समान ही वेतन, भत्ते और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मंडली ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय महासचिव सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में स्वायत्तशासी कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। अधिवेशन में देश भर से जुटे संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समापन कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रबोधन प्रमुख रमेश चंद्र ने कहा कि कर्मचारी राष्ट्र के विकास में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखे जाने की बात कही। इस मौके पर संजीव कुमार, टंकार कौशल, अजय नारायण खाती, मोहम्मद गुलशनव्वर अंसारी, लक्ष्मण सिंह, लोकेश कुमार, दिनेश शर्मा, ब्रहमदत्त वर्मा, मोहम्मद आरिफ, अश्वनी कुमार, उमेश शर्मा, दर्शन लाल सहित पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
Trending Videos