सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers in Khanpur are worried about the closure of government tube wells

Roorkee News: खानपुर में बंद सरकारी ट्यूबवेलों से बढ़ी किसानों की चिंता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Khanpur are worried about the closure of government tube wells
विज्ञापन
मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री को भेजा पत्र, रीबोर कराकर दोबारा चालू कराने की उठाई मांग
Trending Videos


खानपुर में बंद सरकारी ट्यूबवेलों से बढ़ी किसानों की चिंता

खानपुर। क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को पत्र भेजकर बंद पड़ी सरकारी ट्यूबवेलों को रीबोर कराकर दोबारा चालू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल बंद होने से उन्हें महंगे डीजल से इंजन चलाकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है, इससे खेती की लागत काफी बढ़ गई है।

क्षेत्र के किसान कर्म सिंह, कलम सिंह, इलम चंद्र शर्मा, मदन सिंह, संदीप कुमार और अरुण कुमार आदि ने पत्र में बताया कि पहले उनके खेतों तक सरकारी ट्यूबवेलों के कुलाबों के माध्यम से पानी पहुंचता था। पिछले कुछ समय से ये ट्यूबवेल बंद पड़े हैं किसानों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें डीजल इंजन के जरिये सिंचाई करनी पड़ रही है। पहले से ही डीजल के दाम काफी अधिक हैं, ससे खेती पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि क्षेत्र में बंद पड़ी सरकारी ट्यूबवेलों की जल्द मरम्मत या रीबोर कराकर उन्हें दोबारा चालू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed