{"_id":"69db89a1c02741d7f2090795","slug":"setting-the-right-goals-is-essential-for-achieving-success-sharma-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-153630-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता हासिल करने के लिए सही लक्ष्य तय करना जरूरी : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता हासिल करने के लिए सही लक्ष्य तय करना जरूरी : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कर्ष महोत्सव के तीसरे दिन छात्रों को बताए सफलता के मूल मंत्र
पिरान कलियर। हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की में आयोजित चार दिवसीय उत्कर्ष महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार रात को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सही लक्ष्य तय करना बेहद जरूरी है। केवल सपने देखने से सफलता नही मिलती बल्कि उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास अनुशासन और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि सच्चाई, लगन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यदि किसी का इरादा मजबूत हो तो वह अपने जीवन में हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संकल्प के साथ असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए सत्येंद्र गुप्ता एवं वाइस चेयरमैन नमन बंसल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई दिशा देते हैं। युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने छात्रों से समय का सदुपयोग करने निरंतर सीखते रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही नई तकनीकों को अपनाकर अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन नमन बंसल एवं अध्यक्ष सीए सत्येंद्र गुप्ता ने सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वाइस चांसलर डॉ. रमा भार्गव, डॉ. आदेश आर्य, डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, जितेंद्र चौधरी सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos