सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Warned to protest by wearing black bands

Roorkee News: काली पट्टी बांधकर विरोध करने को चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Warned to protest by wearing black bands
विज्ञापन
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के हरिद्वार आगमन के दौरान किसान संगठन काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उपाध्याय ने कहा कि बिहारीगढ़ क्षेत्र में यूपी और उत्तराखंड के किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यदि उन्हें मिलने से रोका गया, तो शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर रोष व्यक्त किया जाएगा। किसानों की 22 मांगों में कर्ज माफी, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल, 60 वर्ष के बाद 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, पहाड़ी क्षेत्रों में तारबंदी और फसल नुकसान का मुआवजा शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बुग्गावाला थाने में अवैध वसूली और खनन के आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग भी की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed