{"_id":"69b7f97b676ed5614a0147ef","slug":"a-massive-public-movement-will-be-held-on-23rd-to-vacate-the-hostel-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117334-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छात्रावास खाली कराने के लिए 23 को होगा विशाल जनआंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छात्रावास खाली कराने के लिए 23 को होगा विशाल जनआंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास में संचालित अस्थायी पशु उपचार केंद्र को हटाने की मांग के लिए क्षेत्रवासियों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। सोमवार को आंदोलनकारियों ने प्रशासन को इस संबंध ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मार्च को विशाल जनआंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों से छात्रावास भवन पर एक संस्था की ओर से कब्जा कर बीमार घोड़े-खच्चरों को रखा जा रहा है जबकि यह भवन क्षेत्र के बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों के लिए बनाया गया था। संस्था ने परिसर केवल दो महीने के लिए मांगा था लेकिन चार वर्ष बाद भी भवन खाली नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मार्च को फाटा में पूर्वाह्न 11 बजे से केदारघाटी की जनता विशाल आंदोलन करेगी। संवाद
Trending Videos