फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for the upgradation of Ukhimath PHC

Rudraprayag News: ऊखीमठ पीएचसी के उच्चीकरण की मांग

Mon, 17 Aug 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 17 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Demand for the upgradation of Ukhimath PHC
फोटो
विज्ञापन

एक सितंबर से आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ। ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने एसडीएम ऊखीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग पूरी न होने पर एक सितंबर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन की चेतावनी दी।

केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों व क्षेत्रीय जनता के लिए मुख्य केंद्र इस अस्पताल के उच्चीकरण की मांग उपचुनाव के दौरान की गई घोषणा के तहत की जा रही है। इस संबंध में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में उनके कार्यकाल में तैयार तीन मंजिला भवन के बाद अब 13 पदों के सृजन के साथ यह केंद्र जल्द उच्चीकृत होगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने स्पष्ट किया कि भवन तैयार है और पदों के सृजन के लिए पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, भट्टेश्वर प्रदीप धर्म्वाण, महेश बर्त्वाल, पवन राणा, मनवर सिंह नेगी, रवीन्द्र सिंह, संतोष शैव और संगीता नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed