फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chief Minister's announcements to be reviewed weekly: DM

मुख्यमंत्री घोषणाओं की हर सप्ताह होगी समीक्षा : डीएम

Mon, 17 Aug 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 17 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's announcements to be reviewed weekly: DM
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर फास्ट ट्रैक मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कई घोषणाओं के कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि कुछ में जीओ जारी होने, टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होना बाकी है। उन्होंने अधिकारियों को अनावश्यक विलंब न करने और विभागीय स्तर पर लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों को अपनी घोषणाओं की स्थिति, प्रगति और लंबित कार्यवाही की रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed