फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest for the construction of Bhardari Bridge.

Rudraprayag News: भरदारी पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 17 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for the construction of Bhardari Bridge.
फोटो
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
पुल निर्माण की तिथि जल्द घोषित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। सेमलता-कफना-डुंगरा मार्ग पर प्रस्तावित भरदारी पुल के शीघ्र निर्माण की मांग के लिए पश्चिम भरदार संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य बाजार से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुल निर्माण की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की।

समिति अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि पुल पश्चिम भरदार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में आश्वासन के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पुल की लंबाई और लागत कम किए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने बताया कि स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री ने जनता को झूठा आश्वासन दिया है। अब शासनादेश जारी होने की बात कह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और विधायक के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, यूकेडी नेता अर्जुन कंडारी, अमन बागडी, जगदीश राणा, जिला पंचायत सदस्य किरन नौटियाल, पूर्व प्रधान संगठन जखोली कपिल राणा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र नौटियाल, प्रधान डुंगरा सुजान सिंह, प्रधान डूंगरी विनायक डिमरी, प्रधान प्रतिनिधि रौठिया गिरीश सिंह, यूकेडी नेता डॉ. आशुतोष भंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed