फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students create a ruckus protesting irregularities in exam results; lock the college.

Rudraprayag News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का हंगामा, कॉलेज में जड़ा ताला

Mon, 17 Aug 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 17 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Students create a ruckus protesting irregularities in exam results; lock the college.
फोटो
विज्ञापन

छात्र नेता गणेश पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े, छात्र संघ अध्यक्ष हड़ताल पर बैठे
आरोप : परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया

संवाद न्यूज एजेंसी

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और परीक्षा देने के बावजूद छात्र संगठनों ने हंगामा किया। जय हो छात्र संगठन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया और महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। वहीं छात्र नेता गणेश गोस्वामी पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए और आत्मदाह की बात कहते हुए विरोध जताया। वार्ता के बाद वह नीचे उतर आए। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कई विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है। उन्होंने परिणामों में सुधार और लंबित परिणाम तत्काल जारी करने की मांग की। मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि परिणामों में सुधार और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इधर प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुद्पुरी ने कहा कि परिणाम संबंधी गड़बड़ी विश्वविद्यालय स्तर की है। त्रुटियों की जानकारी परीक्षा नियंत्रक को भेज दी गई है। सुधार के लिए दो शिक्षकों और दो छात्रों की समिति विश्वविद्यालय भेजी जाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य, भानु चमोला, महासचिव दीपिका समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed