{"_id":"698b67612ac01f5dbf0b5b49","slug":"diploma-engineers-mobilized-against-the-government-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-898636-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर सरकार के खिलाफ हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर सरकार के खिलाफ हुए लामबंद
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर सरकार के खिलाफ हुए लामबंद
- बोले घोड़ा खच्चर गिनना हमारा काम नहीं
रुद्रप्रयाग। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर्स सरकार के खिलाफ लामबंद हुए। उन्होंने सरकार से पिछले साल जून में हुई सार्थक वार्ता के बाद कोई कदम न उठाए जाने को लेकर बात रखी। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान घोड़ा खच्चर गिनने संबंधी कार्यों पर आपत्ति जताई।
मंगलवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के बाद जनपद मुख्यालय स्थित संघ भवन बायपास रोड टनल के पास बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे। इस दौरान संघ के जिला कार्यकारिणी समेत जनपद भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने नारे बाजी की और अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार उनके कार्यों के विपरीत उनसे कार्य करा रही है। कहा, चारधाम यात्रा में हमसे घोड़ा-खच्चर गिनने का कार्य कराया जाता है जो हमारा कार्य नहीं है। बैठक में उन्होंने आगामी 18 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के रणनीति तय की। बैठक में जनपद सचिव आलोक पुरोहित, समन्वयक निरंजन राव, के के उनियाल, अखिलेश नेगी विश्वास सती, राहुल गुसाईं, सत्येंद्र राणा, कृतपाल टमटा, पंकज बासखंडी उपस्थित रहे।
Trending Videos