{"_id":"698b3e5f670497a4260ff175","slug":"victory-in-dehradun-state-invitation-football-competition-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1001-117123-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: देहरादून राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: देहरादून राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत
देहरादून राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में विजयी
गोपेश्वर। जूनियर बालक वर्ग की तीन दिवसीय राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब देहरादून की टीम ने कब्जा लिया। प्रतियाेगिता के अंतिम दिन देहरादून ने टिहरी को 3-0 अंकों से पराजित किया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और जिला खेल अधिकारी पौड़ी जयवीर सिंह रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित हुए। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला देहरादून और कोटद्वार के बीच खेला गया। देहरादून ने 3-0 से मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी हिमांशु ने एक व कार्तिक ने दो गोल दागे। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टिहरी और चंपावत के बीच खेला गया। इसमें टिहरी की टीम ने 6-4 अंकों से मैच कब्जा लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के एक-एक गोल होने से पैनाल्टी शूट के माध्यम से टिहरी की ओर से अभिषेक, अक्षित, धनंजय, सूजल और एक अन्य खिलाड़ी ने एक-एक गोल मारे। चंपावत की ओर से आशीष, आयुष, यश और नैतिक ने एक-एक गोल किए। इसके बाद देहरादून और टिहरी की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें देहरादून ने कड़े मुकाबले में 3-0 अंकों के साथ मैच कब्जा लिया। देहरादून की ओर से कार्तिक ने 48वें व 60वें मिनट में दो गोल मारे। अनुज ने 61वें मिनट में एक गोल मारकर टीम को जीत दिला दी।
Trending Videos