{"_id":"6a3bdaa94507a69b460d9bf2","slug":"take-legal-action-against-those-spreading-tension-mohit-dimri-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119300-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें : मोहित डिमरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें : मोहित डिमरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोले युवा नेता
फोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। युवा नेता मोहित डिमरी ने कर्णप्रयाग और नगरासू क्षेत्र में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सामाजिक सौहार्द को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। तनाव फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तनाव पैदा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुए तो वे चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि नगरासू गुरुद्वारे में कुछ निहंगों ने तोड़फोड़ की और सेवादारों को परेशान कर कई दिनों तक तनावपूर्ण माहौल बनाया। उन्होंने राज्य सरकार से तनाव फैलाने वाले निहंगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
नगरासू और कर्णप्रयाग प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा और दोनों घटनाओं पर सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों की जांच चमोली पुलिस से ही कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारे पर कब्जा करने, पत्थरबाजी करने और लोगों को बंधक बनाकर रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि नगरासू प्रकरण में शामिल चार निहंगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जाएगी। उन्होंने हेमकुंड साहिब क्षेत्र में गुरुद्वारों को भूमि दिए जाने का उल्लेख करते हुए प्राचीन लक्ष्मण मंदिर के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से कर्णप्रयाग मामले की जांच चमोली पुलिस से कराने, नगरासू प्रकरण में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने, यात्रा को प्रभावित करने वाली घटनाओं की जांच कराने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व प्रमुख विनोद चंद आदि मौजूद रहे।