Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Development works deliberated upon at the Zila Panchayat review meeting; issues related to roads and basic amenities took center stage.
{"_id":"6a3c1133989522895f0e17be","slug":"video-development-works-deliberated-upon-at-the-zila-panchayat-review-meeting-issues-related-to-roads-and-basic-amenities-took-center-stage-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख
जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में किया गया।
बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए।
बैठक में सर्वाधिक चर्चा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर हुई। सदस्यों ने विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण, डामरीकरण, नालियों की सफाई, सुरक्षा दीवारों, स्कवर निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बस्टी डुंगर मोटर मार्ग, तूना-पोंठा मोटर मार्ग, चोपता-बड़गांव मोटर मार्ग, चोपता-फलासी मोटर मार्ग, छेनागाड़-बक्शीर मोटर मार्ग तथा उच्चोला मार्ग पर स्कवर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं विलंब के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में सन बैंड क्षेत्र के समीप गेट निर्माण कार्य में हो रही देरी का विषय भी उठाया गया, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, जयवर्धन कांडपाल, गंभीर सिंह बिष्ट, किरण नौटियाल, संपन्न नेगी एवं पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीरेंद्र गुसाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उखीमठ आर.पी. नैथानी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मा० सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।