फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trials held for girls under the Emerging Players Scheme.

Rudraprayag News: उदीयमान खिलाड़ी योजना में बालिकाओं का हुआ ट्रायल

Mon, 10 Aug 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 10 Aug 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Trials held for girls under the Emerging Players Scheme.
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत सोमवार को क्रीड़ा परिसर में ब्लाॅक के विद्यालयों की 14 से 23 आयु वर्ग की बालिकाओं का ट्रायल हुआ। चार आयु वर्गों में आयोजित चयन प्रक्रिया में बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में वर्टिकल जंप, 30 मीटर फ्लाइंग रन, शटल रन, 800 मीटर दौड़ और मेडिसिन बॉल थ्रो जैसे ट्रायल हुए। इन परीक्षणों के माध्यम से खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति, शारीरिक क्षमता और खेल दक्षता का आकलन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, जिला क्रीड़ा प्रभारी मनोज चौहान, भजन रौतेला, शिव सिंह नेगी, भानु प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed