{"_id":"6a67506025f1e18c9b0d4ee8","slug":"number-of-lakhpati-didis-rising-through-self-employment-pritam-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120345-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार अपनाकर बढ़ती जा रही है लखपति दीदीयों की संख्या : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार अपनाकर बढ़ती जा रही है लखपति दीदीयों की संख्या : प्रीतम
Mon, 27 Jul 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर मंडल में भाजपा की ओर से आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सम्मेलन में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्ति का शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नई पहचान मिली है।
दर्जाधारी गीता रावत ने कहा कि मुद्रा लोन, डेयरी, सहकारिता और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लखपति दीदी बनने का अवसर मिल रहा है। महिला मोर्चा प्रभारी कविता शाह और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु डंगवाल ने भी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सह प्रभारी विनीता रावत, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, जौनपुर मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, संयोजक कविता रौछैला, सहसंयोजक जमुना नौटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती रावत मौजूद थे।