फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Provide drinking water connections at Anganwadi centers: DM

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन दें : डीएम

Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Provide drinking water connections at Anganwadi centers: DM
नई टिहरी। जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने जल जीवन मिशन में संचालित पेयजल योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजना का निर्माण कार्य, जल की गुणवत्ता, घरेलू कनेक्शन, योजनाओं का संचालन और अनुरक्षण की जानकारी हासिल की। शतप्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को कार्यगुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। डीएम ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं, वहां शीघ्र शत प्रतिशत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें। ‎बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, एसई जल संस्थान विनोद रमोला, एसई जल निगम वीके जैन, ईई प्रशांत भारद्धाज, केएन सेमवाल और नरेशपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed