फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Various organizations have launched a protest over the construction of the medical college.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विभिन्न संगठनों ने खोला मोर्चा

Mon, 27 Jul 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Various organizations have launched a protest over the construction of the medical college.
संघर्ष समिति का किया गया गठन, डॉ. राकेश को बनाया गया संयोजक
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं होने पर व्यापार मंडल, नागरिक मंच, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, रामलीला समिति, भू-भूमियाल जागृति मंच, भारत स्वाभिमान सहित राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने रोष जताया। उन्होंने जिला मुख्यालय के बजाए मेडिकल कॉलेज के लिए गजा तहसील के फिफल्टी में भूमि चयन की चर्चा पर कड़ी नाराजगी जताई।
सुमन पार्क में आयोजित विभिन्न संगठनों की बैठक में नागरिक मंच के संयोजक सीपी डबराल, अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, भाजपा नेता जीतराम भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय में होना चाहिए। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, महिपाल नेगी, देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि सरकार को जल्द ही मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगा भगत नेगी ने कहा सरकार की हठधर्मिता के कारण लंबे समय से मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। व्यापार मंडल नई टिहरी के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, बौराड़ी अध्यक्ष शिवराज सजवाण ने कहा कि विस्थापित नई टिहरी में व्यापार पूरी तरह ठप है। इस दौरान जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया। डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को संघर्ष समिति का संयोजक की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जगजीत नेगी, भगवान चंद रमोला, नवीन सेमवाल, अजय कुमार, जयेंद्र रावत मौजूद रहे। दूसरी ओर, जिला मुख्यालय के समीप इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र बनाए पर सारज्यूला पट्टी के जनप्रतिनिधि रोष जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व प्रस्तावित स्थान इणिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की। मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र बनाने जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, बुडोगी के ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान,प प्रदीप, पिंकी, कुसुम कठैत, कविता नेगी, लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed