फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Operation of two medical stores in Lambgaon halted.

Tehri News: लंबगांव में दो मेडिकल स्टोरों के संचालन पर रोक

Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Operation of two medical stores in Lambgaon halted.
लंबगांव (टिहरी)। औषधि प्रशासन विभाग की पहल पर सोमवार को लंबगांव बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा और पुलिस विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों में औषधियों की बिक्री और भंडारण सहित जरूरी अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान दो औषधि विक्रय फर्मों में अनियमितताएं मिली। संचालक मेडिकल स्टोर संचालन से संबंधित बिल, स्टॉक और अन्य आवश्यक विवरण प्रस्तुत नहीं कर पाए। दोनों फर्मों के औषधि क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। टीम ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे, औषधियों के क्रय-विक्रय के अभिलेख, भंडारण स्थिति की जांच की। औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि अनियमितताएं मिलने पर दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed