{"_id":"6a674f8616c1b7a0300a0f96","slug":"shubham-prashant-and-ayushi-won-the-badminton-title-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120344-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शुभम, प्रशांत और आयुषी ने जीता बैडमिंटन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शुभम, प्रशांत और आयुषी ने जीता बैडमिंटन का खिताब
Mon, 27 Jul 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
नई टिहरी। बैडमिंटन एसोसिएशन टिहरी और जिला खेल विभाग की पहल पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष अंडर-19 एकल वर्ग में शुभम कोठारी, पुरुष ओपन एकल वर्ग में प्रशांत चमोली और महिला वर्ग में आयुषी ने खिताब अपने नाम किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विकास भवन स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 पुरुष एकल वर्ग में शुभम कोठारी विजेता, लविश रमोला उपविजेता रहे। महिला एकल वर्ग में आरुषि बड़ोनी ने पहला और रिद्धि धामी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 युगल वर्ग में शुभम कोठारी और लविश रमोला की जोड़ी विजेता, शिवांकर और आदर्श की जोड़ी उपविजेता रही। मिश्रित युगल में दक्ष धामी और रिद्धि धामी विजेता, सक्षम और आयुषी उपविजेता रही।
ओपन एकल वर्ग में पारस राणा, शिवम, सार्थक थपलियाल और राजीव पटवाल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। ओपन युगल वर्ग में विनोद कुमार पंत और अखिलेश चमोली की जोड़ी विजेता, प्रशांत और शुभम की जोड़ी उपविजेता रही। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी 10 से 14 अगस्त तक देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम कमलेश मेहता, अमित प्रजापति, राजीव पटवाल, अमित, डॉ. हंसराज बिष्ट, जयपाल राणा, कीर्ति रावत, अमित नैथानी, विकास, मानसी कोठारी, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय उनियाल, आशीष नैथानी आदि मौजूद रहे।