सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The results of five Atal Utkrisht Inter Colleges were disappointing.

Tehri News: पांच अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों का रिजल्ट रहा निराशाजनक

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 22 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The results of five Atal Utkrisht Inter Colleges were disappointing.
विज्ञापन
डीईओ ने संबंधित प्रधानाचार्य और विषय शिक्षक से तलब किया स्पष्टीकरण
Trending Videos

नरेंद्रनगर(टिहरी)। टिहरी जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड के पांच अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों का हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम प्रतिशत काफी कम रहा है। सीईओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर औसतन 93.7 रहा है। लेकिन टिहरी जिले में संचालित सीबीएसई बोर्ड के कई अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा जिले में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों का परीक्षा परिणाम 77.47 प्रतिशत काफी कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने कॉलेजों में अटल उत्कृष्ठ इंटर कॉलेज घोड़ाखुरी, सिलारी, छाम, मतकुंडीसैण और पौड़ीखाल शामिल हैं। इन स्कूलों में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम काफी कम रहने पर अभिभावकों ने चिंता जताई है। डीईओ ने अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए संबंधित पांचों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से विषय शिक्षक का भी एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed