सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry farmers created ruckus in the tehsil due to destruction of paddy saplings in Bajpur

Bajpur: धान की पौध नष्ट करने से नाराज किसानों का तहसील में हंगामा, तहसीलदार पर लगाया वार्ता नहीं करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर क्षेत्र में धान की पौध जुतवाकर नष्ट किए जाने से नाराज किसानों ने तहसील परिसर में हंगामा करते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Angry farmers created ruckus in the tehsil due to destruction of paddy saplings in Bajpur
बाजपुर तहसीलदार किसानों के बीच झड़प। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर क्षेत्र में धान की पौध की जुताई कर नष्ट करने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान किसानों की तहसीलदार से तकरार हो गई। किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है तहसीलदार किसानों से बात करने से कतरा रहे थे।

Trending Videos

बीती सात मार्च को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने कृषि और राजस्व टीम के साथ गांव हरसान में एक बीघा ग्रीष्मकालीन धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कराया था। पौध नष्ट करने से नाराज भाकियू नेता विक्की रंधावा की अगवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय पहुंचा। किसानों ने तहसीलदार से मुलाकात करने की कोशिश की जिस पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय में जाने की बात कही। किसान एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भी तहसीलदार किसानों से बातचीत करने से कतराते नजर आए जिस पर किसान भड़क उठे। किसानों ने तहसीलदार की गाड़ी के सामने हंगामा किया। गाड़ी से उतरे तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से किसानों की तकरार हो गई। मामला बढ़ता देखकर तहसीलदार ने किसानों को समझा कर शांत कर दिया। किसानों ने सख्त लहजे में धान पौध नष्ट नहीं करने की चेतावनी दी।

किसानों का आरोप है कि अनुमति के आधार पर ग्रीष्मकालीन धान लगाया जा सकता है तो फिर धान की पौध को नष्ट करना उचित नहीं है। वहां हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रिंस ढिल्लो, प्रभशरण सिंह, संदीप विर्क, नवजोत सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजू आदि मौजूद रहे। इधर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम डॉ. अमृत शर्मा से मिला।

 

अनुमति लेने वाले और शपथ पत्र देने वाले किसानों की धान पौध को नष्ट नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्या को सुना जाएगा। नियमानुसार ही कार्रवाई होगी। - डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम, बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed