{"_id":"69bafb2231db1b1db2076b9b","slug":"annual-meeting-of-the-cooperative-society-concluded-budget-of-rs-25-lakh-passed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138638-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, 25 लाख का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, 25 लाख का बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सितारगंज। उत्तरी सितारगंज दीर्घकालिक बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई।
समिति प्रांगण में आयोजित बैठक में समिति सचिव राकेश कुमार त्यागी ने पिछली बैठक की कार्यवाही और संतुलन पत्र प्रस्तुत किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख रुपये का बजट सदन में रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा आगामी साल के लिए 30.16 करोड़ रुपये तक के अधिकतम दायित्व के प्रस्ताव को भी सदस्यों ने स्वीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट पर भी चर्चा हुई जो संतोषजनक पाया गया। समिति ने पिछले साल 22 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। इसके आधार पर सदस्यों को 12 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की गई। समिति सचिव ने सभी सदस्यों से समय पर ऋण जमा करने की अपील की। साथ ही किसानों से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
बैठक में बलवंत सिंह राणा, अर्जुन सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, मदनलाल, नारायण सिंह, ताहिर हुसैन, मीनावती, पार्वती देवी, रामश्री देवी, मौलाराम राणा सहित कई सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।