{"_id":"6a626ad4caf0fa3d0805681a","slug":"bus-operations-from-the-under-construction-terminal-basic-amenities-still-awaited-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-144721-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन टर्मिनल से बसों का संचालन, मूलभूत सुविधाओं का अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन टर्मिनल से बसों का संचालन, मूलभूत सुविधाओं का अब भी इंतजार
Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। निर्माणाधीन टर्मिनल मूलभूत सुविधाओं के अभाव में है। यहां से बसों का संचालन तो हो रहा है लेकिन यात्रियों को अपने सफर के लिए कठिन परीक्षा देनी पड़ती है। न उनके लिए शौचालय है न पीने के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था। स्थिति यह है कि रोजाना यात्री धूप में तपते और बारिश में भीगते हुए बस का इंतजार करते हैं। अब रोडवेज प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
वर्तमान में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे नए रोडवेज टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू होने के बावजूद असुविधा को देखते हुए कार्यदायी संस्था को भेजे पत्र में एआरएम ने कहा कि जिला प्रशासन के नए टर्मिनल परिसर से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन पेयजल, महिला व पुरुष शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, पंखे, कूलर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कार्यदायी संस्था से सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का अनुरोध किया गया है।
--
कोट-
कार्यदायी संस्था को यात्रियों की परेशानी को लेकर पत्र भेजकर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की गई है जिससे उनका सफर आसान हो सके। -मधुसूदन मिश्रा, एआरएम