फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Monsoon halts development in Udham Singh Nagar district uttarakhand

UK: बारिश ने लगाया ब्रेक...650 करोड़ का मेडिकल कॉलेज अटका, तीन बार शिलान्यास के बाद भी नहीं बना अंडरपास

Fri, 24 Jul 2026 11:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

मानसून की बारिश ने ऊधमसिंह नगर जिले के विकास कार्यों की रफ्तार थाम दी है। एक तरफ 650 करोड़ से बन रहा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का काम 65 प्रतिशत पूरा होने के बाद धीमा पड़ गया है।

विज्ञापन
Monsoon halts development in Udham Singh Nagar district uttarakhand
रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश ने ऊधमसिंह नगर जिले के विकास कार्यों की रफ्तार थाम दी है। एक तरफ 650 करोड़ से बन रहा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का काम 65 प्रतिशत पूरा होने के बाद धीमा पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ त्रिशूल चौक से इंदिरा चौक तक हाईवे चौड़ीकरण का दूसरा हिस्सा कीचड़ और खुदी सड़क के कारण अटका है। भूरारानी में 15 से अधिक गांवों को राहत देने वाला रेलवे अंडरपास बीते साल तीन बार शिलान्यास के बावजूद एक इंच नहीं बढ़ सका है। अधिकारी अब मानसून के बाद काम शुरू करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

650 करोड़ से बन रहे मेडिकल कॉलेज का कार्य धीमा
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवनाें का काम 65 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। 650 करोड़ की लागत से बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण की रफ्तार मानसून के कारण धीमी पड़ी है। आने वाले दिनों में बारिश अधिक हुई तो काम में और देरी की आशंका है।

विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण का काम नहीं बढ़ रहा आगे
त्रिशूल चौक से इंदिरा चौक तक एक ओर हाईवे चौड़ीकरण का काम काफी समय पहले पूरा हो चुका है जबकि दूसरी ओर काम अटका पड़ा है। नगर निगम की ओर जिला विकास प्राधिकरण ने सड़क खोदकर छोड़ रखी है। मानसून के कारण काम में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का अंडरपास सपना बनकर रह गया
15 से अधिक गांव के लोगों के लिए भूरारानी में रेलवे का अंडरपास सपना बनकर रह गया है। बीते साल तीन बार अंडरपास का शिलान्यास किया गया था लेकिन करीब कई महीनों बाद भी अंडरपास का काम एक इंच आगे नहीं बढ़ा है। इससे अंडरपास को लेकर लोग में संशय बना है। अधिकारी मानसून के बाद काम करने का दावा कर रहे हैं।

आधुनिक पार्क बनाने की रफ्तार भी धीमी
रुद्रपुर के गांधी पार्क को आधुनिक बनाया जा रहा है। जरा सी बारिश होने पर यहां जलभराव हो रहा है। 5.4 करोड़ की लागत से होने वाले काम की चाल को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। इस पार्क को विकसित किए जाने की चर्चाएं काफी जोरशोर से की गई थीं लेकिन फिलहाल यह भी ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है।

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का काम अटका
स्थानीय नेताओं ने 15 दिन पहले दावा किया था कि काशीपुर बाईपास रोड के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। बकायदा लोनिवि ने दुकानदारों को नोटिस थमा दिए थे। समय की सीमा लगभग पूरी हो गई है। मानसून के कारण ये काम अभी अटक चुका है।

जिला विकास प्राधिकरण की ओर से होने वाले काम चल रहे हैं। हाईवे चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। तय समय पर सभी काम पूरे किए जाएंगे। - जय किशन, उपाध्यक्ष, डीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed